मैट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन ढूंढ रहे लड़के ने की ऐसी डिमांड, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

By: Ankur Mon, 22 Nov 2021 1:56:52

मैट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन ढूंढ रहे लड़के ने की ऐसी डिमांड, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

आज के समय में शादी के लिए पार्टनर ढूंढने के लिए मैट्रिमोनियल साइट की मदद भी ली जाती हैं जिसपर अपने पार्टनर को लेकर इच्छा जाहिर की जा सकती हैं कि आप पार्टनर में किन खूबियों को ढूंढ रहे है। ऐसे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पर दुल्हन ढूंढ रहे लड़के ने ऐसी डिमांड रखी जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उसने अपने नोट में लिखा है लड़की भरोसेमंद, ईमानदार भी हो और परिवार को साथ लेकर चलने वाली हो।

आपको बता दें कि जिस व्यक्ति ने इस विज्ञापन को रोल आउट किया वह विज्ञापन की पहली तीन पंक्तियों में 'रूढ़िवादी,' 'उदार,' 'प्रो-लाइफ,' जैसे मूल्यों की तलाश से लेकर कमर और पैरों के सही आकार की मांग कर दी है। वैसे शख्स यहीं नहीं रुका बल्कि उसने आगे लिखा कि उसकी दुल्हन काफी साफ-सुथरी होनी चाहिए। वैसे यहाँ तक यानी स्वच्छता तक तो सब कुछ सही है लेकिन पहनावे को लेकर शख्स ने जो मांग की वह चौकाने वाली है और हैरान करने वाली भी। जी दरअसल शख्स ने कहा है कि उसकी दुल्हन 80 फीसदी कैजुअल कपड़े पहनती हों और 20 फीसदी फॉर्मल। केवल यही नहीं बल्कि सोते समय बिस्तर में उसे कॉस्टयूम पहनना होगा।

आगे युवक ने दुल्हन की राजनीतिक सोच के बारे में भी पूछा है। इसी के साथ आगे शख्स ने लिखा है लड़की फिल्मों, सड़क यात्राओं में रुचि रखती हो। इस तरह से लड़के ने सब कुछ बताकर मैट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन खोजने की पहल की है।

ये भी पढ़े :

# हरियाणा के लिए कहर बनकर आया डेंगू, टूटा सात साल का रिकॉर्ड, सात जिले बने हॉटस्पॉट

# मैरिज एनिवर्सरी पर शिल्पा ने जाहिर की भावनाएं, शादी को लेकर ऐसा बोलीं रकुलप्रीत, राजकुमार ने शेयर किया Video

# रामायण एक्सप्रेस में भगवा पहनकर जूठे बर्तन उठा रहे वेटर, साधु-संतों ने जताई नाराजगी, ट्रेन रोकने की कही बात

# पाली : नरेगा में जाकर अपना गुजारा करने वाली 70 साल की बुजुर्ग वृद्धा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

# टीम इंडिया ने की पाकिस्तान की बराबरी, द्रविड़ ने कही यह बात, विश्व विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद ने की शादी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com